ज्योतिषशास्त्र : कोरोना की जून में होगी धीमी रफ़्तार , मंगल गृह  इंसानी जिंदगी में कर रहा अमंगल 

SHARE:

ज्योतिषशास्त्र : कोरोना की जून में होगी धीमी रफ़्तार , मंगल गृह  इंसानी जिंदगी में कर रहा अमंगल  ज्योतिषाचार्य मुकेश मिश्रा ,
बरेली | 13 अप्रैल से नव संवत्सर प्रारंभ हुआ और इस वर्ष के राजा और मंत्री भी मंगल ग्रह है तब से कोरोना महामारी और ज्यादा प्रभावित करने लगी है ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह का राजा और मंत्री होना शुभ नहीं है साथ ही संवत्सर का नाम राक्षस है इसलिए पंचांग में यह वर्ष रोग उपद्रव आदि से परिपूर्ण रहेगा क्योंकि ज्योतिष में मंगल ग्रह को उग्र ग्रह कहा जाता है और शरीर में रक्त कारक ग्रह भी यही है इसलिए मंगल ग्रह के राजा बनते ही कोरोनावायरस रूपी रोग के इंफेक्शन में तेजी आई है वर्तमान कुंडली की बात करें तो मंगल ग्रह मिथुन राशि में गतिशील है ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं जिन्हें ज्योतिषशास्त्र में नपुंसक ग्रह कहा जाता है ऐसे में मंगल अपना पूर्ण प्रभाव दिखाएगा और 2 जून को मंगल का राशि परिवर्तन होगा और मंगल ग्रह कर्क राशि में पहुंच जाएंगे हालांकि मंगल कर्क राशि में नीच का माना जाता है लेकिन चर राशि  होने कारण कुछ इन्फेक्शन में कमी आ सकती है वही सूर्यदेव वर्तमान में मेष राशि में गतिशील  है यह राशि मंगल की राशि मानी जाती है 14 मई को सूर्य देव अपने शत्रु शुक्र की वृष राशि में आएंगे और राहु के साथ रहेंगे जिससे सूर्य ग्रहण योग का निर्माण होगा रोग बढ़ने की संभावना जारी रहेगी 15 जून के बाद सूर्य वृषभ राशि छोड़कर मिथुन राशि में आएंगे और ग्रहण दोष समाप्त होगा कुल मिलाकर 15 जून से कोरोनावायरस की गति धीमी हो सकती है लेकिन इस महामारी का सिलसिला वर्ष भर हल्की गति से चलता रहेगा| 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!