जेब में रखा मोबाइल फटने से  अधेड़ झुलसा, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत

SHARE:

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक मोबाइल फटने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि यह घटना उस समय हुई जब एक शख्स बाजार के लिए अपनी बाइक से जा रहा था अचानक जेब में रखा मोबाइल फट गया। जिससे  अधेड़  हल्का झुलस गया। स्थानीय लोगो ने पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वही अस्पताल से इलाज लेने के बाद पीड़ित ने मामले पर अपनी शिकायत पुलिस से की है। जानकारी के मुताबिक घटना पीलीभीत के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साईं धाम कॉलोनी की है।कॉलोनी के ही रहने वाले राजीव कंचन की जेब में मोबाइल  रखा था अचानक मोबाइल फट गया जिससे राजीव कंचन चोटिल हो गए  ।घटना के बाद स्थानीय लोगो ने पीड़ित को इलाज के लिए भर्ती कराया ।वहीं पूरे मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। राजीव कंचन ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब बाजार जा रहे थे | अचानक जेब में  रखा मोबाइल फटते ही उनकी जेब से धुंआ उठने लगा | उन्होंने तुरंत अपनी बाइक को रोककर  मोबाइल को जेब से फेंका | इस दौरान उनके शरीर पर कई चोट आ चुकी थी | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!