
दैनिक राशिफल 2 अप्रैल 2021 , दिन शुक्रवार
(शुक्रवार 2 अप्रैल2021, तिथि पंचमी, अनुराधा नक्षत्र सुबह 10:24 तक, तत्पश्चात जेष्ठा नक्षत्र- चंद्रमा वृश्चिक राशि में.
जन्म समय चंद्र राशि के अनुसार राशिफल देखें.)
मेष राशि- आज चंद्रमा मृत्यु वाले भाव में है, आज का समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता | यात्रा में तनाव. व्यर्थ के झगड़े झंझटों से बचें. चोट चपेट लगने की संभावना है, वाहन संभाल कर चलाएं. कोर्ट कचहरी के विवादों से दूर रहें.
वृषभ राशि- आज का दिन मिलाजुला रहेगा, विवाहित जातकों को जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है, कुसंग से यथासंभव बचने का प्रयास करें, अनैतिक शारीरिक संबंध भविष्य में बड़ी बाधा उत्पन्न कर सकते हैं. दूर ही रहे तो अच्छा है. विवाहित जातकों को आज विवाह सुख मिलने का समय है. व्यापारी वर्ग को प्रयास करने पर धन लाभ की संभावना बनती है.
मिथुन राशि- आज आप का चंद्रमा रोग ऋण भाव में केतु ग्रह के साथ है, छिपे हुए रोगों में वृद्धि संभव है, शत्रु पक्ष से सावधान रहें. व्यर्थ खर्चों में वृद्धि होगी दवा इत्यादि पर भी धन खर्च हो सकता है. कोर्ट कचहरी के कार्यों को कुछ समय के लिए टालना अच्छा रहेगा. व्यापारिक गतिविधियों में नवीन अनुबंध हो सकते हैं |
कर्क राशि- आज का समय मिलाजुला रहेगा, समय मित्रों संग व्यतीत होगा, विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा हेतु समय शुभ है, आज आप समय का सदुपयोग करें कुसंग से यथासंभव बचें. व्यापारी वर्ग को अचानक लाभ की स्थितियां बन सकती हैं. पूर्व में की गई पूजा पाठ आज फलित होने की संभावना है |
सिंह राशि- आज आप का चौथा चंद्रमा है किसी कारणवश आज तनाव भी सकता है. घरेलू कार्यों और राजनीतिक व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. सरकारी कार्य कुछ देरी के साथ बनेंगे. ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़े व्यापारी कुछ परेशानियों के बाद लाभ में रहेंगे |
कन्या राशि- आज आपको कठिन परिश्रम करने का दिन है, छोटे भाई बहनों तथा नौकरों का सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी के सहयोग से कुछ लाभदायक स्थितियां बन सकती हैं, धर्म में आस्था रखने वालों को आज पूर्व में किए गए पुण्य कर्म से लाभ मिल सकता है. आज दिन की शुरुआत यदि मंदिर जाने से करें तो अच्छी ऊर्जा आपके साथ रहेगी |
तुला राशि- आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, खान-पान पर ध्यान रखें अन्यथा कफ संबंधी रोग हो सकते हैं. आज अचानक धन लाभ के भी स्थितियां बन सकती हैं. क्रोध पर नियंत्रण रखें. भाषा में एक-एक शब्द पर नियंत्रण रखें.
वृश्चिक राशि- आज मानसिक तनाव हो सकता है, अदृश्य बाधाओं से आज आप पीड़ित हो सकते हैं, बनते हुए कार्यों में अचानक व्यवधान उत्पन्न हो सकता है, विवाहित जातकों को आज अधिकांश समय मौन रहना चाहिए अन्यथा संध्याकाल को भोजन करते समय तनाव मिल सकता है. विद्यार्थी वर्ग के लिए आज शिक्षा संबंधी कार्य शुभ रहेंगे. संतान के प्रति आज कोई चिंता हो सकती है. दिन मिलाजुला रहेगा शरीर में दर्द बना रहेगा |
धनु राशि- आज आपका 12वॉं चंद्रमा है, इस कारण आपको आज व्यर्थ भागदौड़, अनावश्यक खर्चे परेशान कर सकते हैं. रोग पर भी व्यय हो सकता है. छुपे हुए रोगों में वृद्धि. कोर्ट कचहरी के कार्यों में समय खर्च हो सकता है. समय अच्छा नहीं कहा जा सकता. राजनीतिक लोगों के लिए आज जनता के बीच समय खर्च करने का दिन है |
मकर राशि- आज आपके लिए लाभ की स्थितियां बनेंगीं, आज किए गए कार्यों का दुर्गा परिणाम शुभ रहेगा, मित्र वर्ग का पूर्ण सहयोग लाभकारी रहेगा, विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा संबंधी कार्यों के लिए समय शुभ है | पूर्व में की गई पूजा पाठ से आज लाभ के कई मार्ग बनेंगे. अचानक लाभ की संभावना शेयर सट्टे से दूर रहें.
कुंभ राशि- पिता अथवा ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है, सरकारी कार्यों में कुछ देरी से और उलझनो्ं के साथ काम बनेंगे. गृह क्लेश से बचें, माता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलना आज आपके लिए शुभ रहेगा. व्यापारिक गतिविधियों ने पूर्व में रुका फंसा धन प्रयास करने पर प्राप्ति के मार्ग बनेंगे |
मीन राशि- आज चंद्रमा भाग्य वाले भाव में है, धर्म-कर्म और पूजा पाठ से विशेष लाभ मिलेगा. पूर्व में किए गए दान – पुण्य आज फलित होंगे. आज उन कर्मों से अदृश्य बाधाओं से सुरक्षा मिलेगी.
संतान और शिक्षा संबंधी कार्यों के लिए चिंतित रहेंगे वाणी पर नियंत्रण रखें |
सारांश- मेष और धनु राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखना चाहिए. तुला और मकर राशि वालों को आज लाभ की स्थितियां बनेंगी.
2- 15 अप्रैल तक मंगल और राहु की युति के कारण संक्रामक रोगों में वृद्धि होगी, संक्रमण से बचने के लिए अपने बुद्धि विवेक अनुसार बचाव करें.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




