चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान पति की खेत में घेरकर हत्या ,गांव में घटना से मची सनसनी 

SHARE:

बरेली | भोजीपुरा थाना क्षेत्र  बिबियापुर में रविवार चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान पति  नरेंद्र पाल सिंह की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई  | सूचना  पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है | एसपी सिटी रविंद्र कुमार के साथ सीओ ने खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है | जानकारी के मुताबिक बीते रविवार की रात धर्मवीर ,वीरेंद्र ,अंकित ,राहुल, केशर ने  पूर्व प्रधान के भाई  के घर पर पुरानी रंजिश में  हमला बोल दिया जिसमें नरेंद्रपाल सिंह के भाई के परिवार के पिंकू पत्नी सुमन सुनीता पत्नी मनोज प्रयांशु को मारपीट कर घायल कर दिया साथ ही  एक कुत्ते को  भी गोली भी मार दी  |  बही आरोपियों ने कुछ ही दूरी पर नरेंद्र पाल सिंह गंगवार को घेर लिया और खेत मे ले जाकर तेजधार हथियार से हत्या कर दी  |एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को बीतीरात भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव बिबियापुर में  फायरिंग की सूचना मिली थी | स्थानीय पुलिस ने तत्काल मामले पर संज्ञान लिया | पुलिस को मौके से चार लोग घायल अवस्था में मिले ,सभी को निजी अस्पताल में इलाज के लिए  भेजा गया है |वही घायलों ने बताया कि घटना को गांव के नरपत सिंह सहित पांच लोगों ने अंजाम दिया है |  पीड़ितों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है और कार्यवाही की जा रही है | वही सुबह सूचना मिली थी एक शव बिबियापुर के खेतों में पड़ी है | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है | वही तहरीर में पांच नामजद लोगो के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है | गांव में सामान्य स्थिति है एतिहातन गांव में  पुलिसबल को तैनात किया गया है

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!