घरेलू क्लेश में बरेली के युवक ने गंगा में कूदकर की आत्महत्या 

SHARE:

पंकज गुप्ता 


उझानी।जनपद बरेली की कॉलोनी में रहने वाले युवक ने घरेलू क्लेश के चलते कछला गंगा में कूदकर अपनी जान दे दी।युवक ने गंगा में कूदने से पहले एक सुसाइड नोट भी बाइक के बैग में छोड़ा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा है।परिजन में युवक का शव देख कोहराम मच गया।रविवार को कछला गंगा घाट में जनपद बरेली के राजेन्द्र नगर कालोनी में रहने वाले अमित (40) पुत्र रविन्द्र सिंह कल कछला गंगा घाट पर पहुंचा और गंगा में कूदकर अपनी जान दे दी।लावारिस बाइक खड़ी देख दुकानदारों ने रविवार को पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कछला इंचार्ज रजनीश ने बाइक का मुआयना किया तो बाइक में लगे बैग में दो मोबाइल एंड्रायड,पॉच एटीएम,आधार कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस व एक हजार रूपये निकले और जूते गंगा किनारे मिले।पुलिस ने परिजनो को सूचना दी।सूचना पर मौके पर परिजन पहुंच गये।पुलिस व गोताखोरो की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मलकापुर-शहबाजपुर के समीप गंगा में युवक का शव मिला।युवक का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पत्नी से क्लेश के कारण युवक का आत्महत्या करना बताया जा रहा।गंगा में कूदने से पहले युवक ने बाइक में लगे बैग में सुसाइड नोट भी छोड़ा है।सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि मैं जीते जी तो किसी के काम न आ सका।मरने के बाद मेरा शरीर जीव जंतुओ के तो काम आयेगा वहीं सोसाइड नोट में युवक ने अपना क्रियाक्रम गंगा किनारे करने को कहा है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!