काश्तकारों को पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराई जाए :केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री

SHARE:


बरेली र। माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री सहकारिता एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय  बीएल वर्मा ने आज सर्किट हाउस में मण्डल की सहकारिता से सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक करते हुये निर्देश दिये कि आगामी दिनों में सहकारिता के माध्यम से मण्डल के कास्तकारों को सही एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ कास्तकारों का धान सेन्टरों पर क्रय किया जाये इसमें किसानों को किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसका तत्काल निदान सम्बन्धित अधिकारी द्वारा स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित किया जाये।

उन्होने  यह भी कहा कि पैक्स की आर्थिक स्थिति को सुदृण किया जाये, इसके लिये माइक्रो ए.टी.एम के माध्यम से छोटी.छोटी बचतों को बढ़ावा दिया जाये, जिससे बैक एवं पैक्स की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। उन्होने विद्युत बिलों की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि वसूली समितियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य किये जाने की आवश्यकता है, जिससे समितियों की आय में वृद्भि हो सके। उन्होने कहा कि आत्म निर्भर भारत योजना के अन्तर्गत चयनित समितियों के गोदाम निर्माण के कार्यों में तेजी लाते हुए कार्य को पूर्ण किया जाये। बैठक में संयुक्त निबन्धक सहकारिता श्री विनोद कुमार मण्डलीय अधिकारी सहित सभी ए.आर. कोआपरेटिव, चारों बैंकों के जी.एम., पी.सी.एफ, पी.सी.यू एवं यू.पी.एस.एस  आदि उपस्थित रहे। 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!