कानपुर : मकान की छत ढहने दो बच्चों सहित तीन की मौत ,

SHARE:

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के थाना बेकनगंज के रिजवी रोड हीरामन का पुरवा में स्थित तड़के सुबह एक जर्जर मकान की छत ढह गई। जिसके चलते दंपति समेत दो बच्चे दब गए।

जानकारी के मुताबिक जैसे ही चीख पुकार की मोहल्ले के लोगों ने आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचकर तुरंत मामले की पुलिस को सूचना दी। सूचना के 6 मिनट के अंदर पहूंची बेकनगंज पुलिस और एसीपी अनवरगंज मो अकमल ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने दबे हुए दंपति और उनके दो बच्चों को बाहर निकालकर उर्सला हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान महिला रुखसाना 35 साल और उसकी बेटी शिफा 7 साल व बेटे नोमान 4 साल की मौत हो गई। जबकि राजू की हालत गंभीर बनी है। बचाब में अग्निशमन कर्मी दीपेंद्र भी घायल हो गये जिनका उर्सला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मकान जर्जर हालात में था अचानक आज सुबह मकान की छत ढह गई जिसके चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!