
अप्रैल माह का राशिफल
————————————-
मेष– सहयोगियों और पार्टनर्स के साथ तनाव हो सकता है।
-रुके हुए काम में गति के संकेत हैं।
-माह के मध्य कोई अच्छी खबर आ सकती है।
सरकार या किसी बड़े व्यक्ति के समर्थन से किसी बड़े लाभ की पृष्ठभूमि बनेगी।
-उच्च पदस्थ संबंधों से दूरगामी लाभ की बुनियाद बनेगी।
– बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।
– धन क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी।
उपाय- शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें, और काले तिल चढ़ाएं।
—————————————-
वृषभ- इस राशि के जातकों को माह की शुरुआत से ही स्वजनों -परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
– कारोबार में वृद्धि के योग है।
– कुछ नए निवेश या नए परिवर्तन होने की उम्मीद है।
– बड़े व्यापारियों की अपेक्षा छोटे व्यापारियों को अत्यधिक लाभ होगा।
– सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं।
-अरसे से अटके कार्यों में गति आएगी।
– परीक्षा प्रतियोगिता के जुड़े छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है।
उपाय- प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी पर चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाएं, और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
——————-‐——————–
मिथुन- इस महीने नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
– खर्चों की अधिकता इस महीने ज्यादा रहेगी।
– इस माह धन-धान्य की थोड़ी कमी रह सकती है।
– दूसरे हफ्ते में सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी।
– बड़े अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।
-नसों व मांस पेशियों में पीड़ा हो सकती है।
– अध्यात्म रुचि का विकास होगा, और आत्म सम्मान बढ़ेगा।
उपाय- हर बृहस्पतिवार को केले के वृक्ष को जल से सीचे, सुंदरकांड का पाठ करें।
——-‐——————————–
कर्क- किसी विदेशी अनुबंध से कारोबार में लाभ होगा।
– माह के द्वितीय सप्ताह में गलत अनुमान से नुकसान हो सकता है।
– तृतीय सप्ताह में कोई पुराना भूला निवेश काम आएगा
-इस माह आपकी कमाई घट सकती है।
– दांपत्य सुख व सौख्य बना रहेगा।
– वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए अप्रैल माह शुभकर है।
– महत्वपूर्ण मामलों में गति आ सकती है।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं दुर्गा जी पर अनार अर्पित करें।
—————————————
सिंह- भूमि, भवन से जुड़े मामले बने रहेंगे।
– महत्वपूर्ण प्रस्तावों का समर्थन मिलेगा।
– किसी खास व्यक्ति से संबंध बिगड़ने के आसार हैं।
-धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।
– कारोबार में नए अवसर मिलेंगे।
-इस माह दूर की यात्रा के संकेत मिल रहे हैं।
– आपके कैरियर में दबदबा और समर्थकों की संख्या बढ़ेगी।
उपाय- प्रतिदिन गणेश जी को दूर्वा घास अर्पण करें और सूर्य उपासना करें।
—————————————-
कन्या- किसी पुराने विवाद के निपटारे की राह निकलेगी।
– आर्थिक स्थिति ठीक है। साख में वृद्धि होगी।
– लंबी दूरी यात्रा संभव है।
– उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
-इस माह संपर्क, संचार बेहतर रहेगा।
– जिन जातकों का विवाह तय नहीं हुआ है उनका इस माह विवाह तय हो सकता है।
– नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं।
उपाय- प्रतिदिन गंगाजल को घर में छिड़कें और स्नान करें।
—————————————-
तुला- इस माह की आगाज में कैरियर सामान्य से बेहतर रहेगा।
– आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और विरोधी प्रशंसा करेंगे।
– मित्रों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
-पुरानी आकांक्षाओं के पूर्ण होने की संभावना है।
-आमदनी के नए विचार प्रस्फुटित होंगे।
-माह के अंत में निवेश में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
-बाॅस की प्रशंसा से हौसला बढ़ेगा।
उपाय- शिव की उपासना करें, काले तिल, जौ अवश्य चढ़ाएं।
—————————————-
वृश्चिक- महीने के आरंभ में घर में उत्तम वातावरण रहेगा।
– खर्च में वृद्धि होगी, और वैभव में भी इजाफा होगा।
– महीने के मध्य में लाभ मिलेगा।कारोबार के नए अवसर मिलेंगे।
– किसी प्रिय वस्तु के चोरी या खोने का भय प्रकट होगा।
– पैर और मांसपेशियों में कष्ट मुमकिन है।
– महीने के अंत में स्वजनों से संबंध पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
-रुके हुए धन की प्राप्ति की राह निकलेगी।
उपाय- प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी को लाल पुष्पों की माला चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें
—————————————-
धनु- इस महीने मानसिक आनंद में वृद्धि होगी।
– कैरियर के लिए वक्त माध्यम से बेहतर है।
-महीने के द्वितीय सप्ताह में आर्थिक हानि हो सकती है।
-दांपत्य सुख के माध्यम से बेहतर रहेगा।
-सकारात्मक परिस्थितियों का निर्माण होगा।
-माह के अंत में आकस्मिक लाभ संभव है।
-किसी बड़े अनुबंध से नाटकीय यू टर्न आने से पीड़ा होगी।
उपाय- कन्याओं को फल दान करें ध्वजा को किसी मंदिर परिसर में दान करें।
—————————————-
मकर- माह के आरंभ में कैरियर में श्रम का फल मिलेगा।
-अपनों से संबंधों में क्षणिक तनाव हो सकता है।प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें व्यस्तता बढ़ेगी।
माह के मध्य में निराशा बढ़ेगी।
तीसरे माह में लाभ होने के संकेत है।
महीने के आखिरी सप्ताह में धर्म और अध्यात्म में रूचि घटेगी।आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
इस महीने प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी पर सतर्कता अति आवश्यक है।
मानसिक क्षमता बढ़ेगी भौतिक सुख में बढ़ोतरी संभव है।
नौकरी में ट्रांसफर से लाभ होगा।
उपाय- शनिदेव की आराधना करें, और शनि की वस्तुओं को दान करें।
—————————————-
कुंभ- इस महीने सामर्थ्य और कौशल प्रबल रहेगा।
-महीने के आरंभ में कोई आकस्मिक लाभ के संकेत है।
-उच्चाधिकारियों से अंतरंगता से फायदा होगा।
जरूरी वस्तु को लेकर इस महीने सावधान रहने की जरूरत है।
व्यापारिक दृष्टि से महीना उतार-चढ़ाव भरा जाएगा।
-मांसपेशियों में पीड़ा संभव है।
– इस महीने तोलमोल कर ही बोले ,बातचीत में सावधानी बरतने की जरूरत है।
उपाय- पानी वाला नारियल बहते जल में प्रवाहित करें और गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें।
—————————————-
मीन- कोई पुराना उलझा मामला सुलझ जाएगा।
-लेनदेन में सतर्कता से लाभ होगा।
-इस माह के मध्य में कमाई और खर्च दोनों बढ़ेंगे।
-शार्ट् टर्म ट्रेंडिंग से आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं।
-दूसरों की सलाह के अनुपालन में सतर्कता जरूरी है।
-चौथे हफ्ते में किसी की सलाह लाभ देगी।
-संपत्ति से जुड़े फैसलों को कुछ समय के लिए टाल दें तो बेहतर होगा।
उपाय- इष्ट देव की पूजा विशेष लाभकारी रहेगी, साथ ही विकलांगों की मदद करना आर्थिक ऊर्जा को बढ़ाएगा।
आचार्य मुकेश मिश्रा ज्योतिषाचार्य
—————————————-




