
बरेली। समाजसेवियों ने रमज़ान हेल्पलाइन सेवा की शुरूआत की है। जिसमे जरूरतमंद रोज़ेदारो का खास ख्याल रखा जाएगा। इसी मकसद को लेकर दूसरे रोज़े को समाज सेवा मंच ने रमज़ान हेल्पलाइन सेवा शुरू की हैं। समाज सेवा मंच के अध्यक्ष समाजसेवी नदीम शम्सी ने बताया कि ये सेवा कार्य हैं रमज़ान का महीना नेकियों को कमाने का है। एक नेकी के बदले 70 गुणा ज़्यादा सवाब मिलता हैं इसलिए दिल खोलकर गरीबो और ज़रूरतमंदो की मदद करें। समाज सेवा मंच की टीम ने सीबी गंज,पुराना शहर सैलानी और गरीब बस्तियों में जाकर रोजदारों को इफ़्तार व सहरी का सामान दीया और कुछ जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद भी की।इस मौके पर जनसेवा टीम के अध्यक्षपम्मी खान वारसी, मंच के पदाधिकारी शेखर अग्रवाल,नवेद शिवम शुक्ला समूह खान,साजिद खान रजत अग्रवाल शादाब नियाज जुबैर शमसी आदि शामिल रहे।
Author: cradmin
Post Views: 90




